Skip to main content

औरत तू जननी हे !




(माता गुजरी व् बालक गोविंद )


औरत  तू जननी हे--एक बहन है--एक बेटी है--एक पत्नीहै-- और इन सबसे ऊपर तू एक माँ है--हमारे गुरू गोविंदसिंह जी ने कहा  हे :--

"एकअच्छी माँ ही एक शूरवीर को जन्म देती हे" 

यदि माता गुजरी जी न होती तो, 
गुरु गोविन्दसिंह जी जेसे शूरवीर कहाँ होते ? 

यदि माँ जिजामाता न होती तो, 
शिवाजी कैसे  मराठा -पुत्र कहलाते ?

यशोदा माँ ही थी ,
जिसने कृष्ण का पालन किया |

वो देवकी माँ ही थी ,
जिसने कान्हा को जन्म दिया |

रानी कोशल्या भी तो माँ थी, 
जिसकी  कोंख से रघुवीर जन्मे |

उस कैकई को कैसे भूलू ,
जिसके वचनों से वनवास गए | 

वो भी माँ का एक रूप थी ,
जिसके कारण रावण का संहार हुआ | 

वो माँ ही थी जिसकी कोंख से ,
कभी भगत,कभी सुभाष,कभी प्रताप पैदा हुए | 

वो माँ ही थी ? वो माँ ही है --  
जिसने हमे सूखे में सुलाया |

नो माह हमारा बोझा ढोहा,  
रातो को जागकर,
हमे तिल -तिल बड़ा किया, 
हमारी हर ख़ुशी पर अपनी खुशियों को निहाल किया |

वो माँ ही हे--जो एक मांस के लोथड़े  को, 
कभी डॉ.,कभी वकील,कभी इंजिनियर बनाती है,
और इन सबसे ऊपर उसे एक इंसान बनाती है-

माँ तुझे सलाम !!!      

                                    

Comments

सदा said…
इन सबसे ऊपर उसे एक इंसान बनती है-

वाह ...हर पंक्ति बहुत ही सुन्‍दर भावों को समेटे हुये..मां के बारे में क्‍या कहूं ...जहां ये शब्‍द 'मां' होता है नजरें खुद-ब-खुद वहां ठहर जाती हैं ..बेहतरीन प्रस्‍तुति ।
जहां शब्‍द 'मां' होता है नजरें खुद-ब-खुद वहां ठहर जाती हैं
Shalini kaushik said…
वो माँ ही हे--जो एक मांस के लोथड़े को,
कभी डॉ.,कभी वकील,कभी इंजिनियर बनाती है,
और इन सबसे ऊपर उसे एक इंसान बनाती है
सराहनीय प्रस्तुति
http://shalinikaushik2.blogspot.com
वो माँ ही हे--जो एक मांस के लोथड़े को,
कभी डॉ.,कभी वकील,कभी इंजिनियर बनाती है,
और इन सबसे ऊपर उसे एक इंसान बनाती है-

sach hai! bahut sunder post!
DR. ANWER JAMAL said…
गुमरही की गर्द जम जाए न मेरे चाँद पर
बारिशे ईमान में यूं रोज़ नहलाती है माँ

कोई टीपू तो कोई सिकंदर हुआ ,
कोई कबीर तो कोई क़लंदर हुआ
हर वुजूद अलग हो चाहे मगर
हर वुजूद माँ से ही ज़ाहिर हुआ
माँ की महिमा अपरम्पार।सुन्दर रचना। शुभकामनायें

Popular posts from this blog

माँ बाप की अहमियत और फ़ज़ीलत

मदर्स डे पर विशेष भेंट  इस्लाम में हुक़ूक़ुल ऐबाद की फ़ज़ीलत व अहमियत इंसानी मुआशरे में सबसे ज़्यादा अहम रुक्न ख़ानदान है और ख़ानदान में सबसे ज़्यादा अहमियत वालदैन की है। वालदैन के बाद उनसे मुताल्लिक़ अइज़्जा वा अक़रबा के हुक़ूक़ का दर्जा आता है डाक्टर मोहम्मद उमर फ़ारूक़ क़ुरैशी 1 जून, 2012 (उर्दू से तर्जुमा- समीउर रहमान, न्यु एज इस्लाम) दुनिया के हर मज़हब व मिल्लत की तालीमात का ये मंशा रहा है कि इसके मानने वाले अमन व सलामती के साथ रहें ताकि इंसानी तरक़्क़ी के वसाइल को सही सिम्त में रख कर इंसानों की फ़लाहो बहबूद का काम यकसूई के साथ किया जाय। इस्लाम ने तमाम इंसानों के लिए ऐसे हुक़ूक़ का ताय्युन किया है जिनका अदा करना आसान है लेकिन उनकी अदायगी में ईसार व कुर्बानी ज़रूरी है। ये बात एक तरह का तर्बीयती निज़ाम है जिस पर अमल कर के एक इंसान ना सिर्फ ख़ुद ख़ुश रह सकता है बल्कि दूसरों के लिए भी बाइसे राहत बन सकता है। हुक़ूक़ की दो इक़्साम हैं । हुक़ूक़ुल्लाह और हुक़ूक़ुल ऐबाद। इस्लाम ने जिस क़दर ज़ोर हुक़ूक़ुल ऐबाद पर दिया है इससे ये अमर वाज़ेह हो जाता है कि इन हुक़ूक़ का कितना बुलंद मुक़ाम है और उन...

क्या अपाहिज भ्रूणों को मार देने के बाद भी डाक्टर को मसीहा कहा जा सकता है ? 'Spina Bifida'

मेरी बेटी अनम का नाम हिंदी ब्लॉग जगत के लिए एक जाना पहचाना नाम है। हिंदी ब्लॉग जगत में उसकी उम्र के किसी बच्चे का  इतना चर्चा नहीं हुआ, जितना कि उसका हुआ है। यह ठीक वही वक्त है जब हमने अपनी प्यारी अनम को उसके झूले में मृत पाया था। आज से ठीक एक साल पहले 21 और 22 जुलाई की दरम्यानी रात को जब वह सोई तो हम नहीं जानते थे कि सुबह को उसके पालने से जब हम उसे उठाएंगे तो वह हमें एक बेजान लाश की शक्ल में मिलेगी। महज़ 22 दिन इस दुनिया में रहकर वह चल बसी और अच्छा ही हुआ कि वह चल बसी। 'Spina Bifida' की वजह से वह पैदाइशी तौर पर एक अपाहिज बच्ची थी। उसकी दोनों टांगें बेकार थीं। उसके सिर की हड्डियों के बनने में भी कुछ कमी रह गई थी और उसकी रीढ़ की हड्डी भी तिरछी थी। उसकी पैदाइश से पहले जब लेडी डाक्टर मीनाक्षी राना ने उसकी सेहत को जांचने के लिए अल्ट्रा साउंड करवाया तो ये सब बातें उसकी रिपोर्ट में सामने आ गईं। डाक्टर मीनाक्षी ने कहा कि इस बच्ची को पैदा नहीं होने देना है, यह अपाहिज है और आपके किसी काम की नहीं है। हमने पूछा कि यह ज़िंदा तो है न ? उन्होंने कहा कि हां ज़िंदा तो है। तब हमने कहा कि वह ...

तेरा "वजुद" मुझ में है "माँ"

मैं चुराकर लाई हुं तेरी वो तस्वीर जो हमारे साथ तूने खींचवाई थी मेरे परदेस जाने पर। में चुराकर लाई हुं तेरे हाथों के वो रुमाल जिससे तूं अपना चहेरा पोंछा करती थी। मैं चुराकर लाई हुं वो तेरे कपडे जो तुं पहना करती थी। मैं चुराकर लाई हुं पानी का वो प्याला, जो तु हम सब से अलग छूपाए रख़ती थी। मैं चुराकर लाई हुं वो बिस्तर, जिस पर तूं सोया करती थी। मैं चुराकर लाई हुं कुछ रुपये जिस पर तेरे पान ख़ाई उँगलीयों के नशाँ हैं। मैं चुराकर लाई हुं तेरे सुफ़ेद बाल, जिससे मैं तेरी चोटी बनाया करती थी। जी चाहता है उन सब चीज़ों को चुरा लाउं जिस जिस को तेरी उँगलीयों ने छुआ है। हर दिवार, तेरे बोये हुए पौधे , तेरी तसबीह , तेरे सज़द े , तेरे ख़्वाब , तेरी दवाई , तेरी रज़ाई। यहां तक की तेरी कलाई से उतारी गई वो , सुहागन चुडीयाँ, चुरा लाई हुं “माँ”। घर आकर आईने के सामने अपने को तेरे कपडों में देख़ा तो , मानों आईने के उस पार से तूं बोली , “ बेटी कितनी यादोँ को समेटती...