Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्यार

यादे ! यादे !! यादे !!!

   तेरा चेहरा मुझको याद नही पर,  तेरी गोद मुझे याद है माँ ! तेरा प्यार याद नही रहा पर , उसका एहसास मुझे याद है माँ ! तेरे दुध से जीवन दान मिला , पर उस दूध की खुशबु याद नही माँ ! मेरे दिल पर तेरा हक़ है पर , मेरे शरीर को तेरा साथ नही माँ ! जब पैदा हुई तो तेरा आगोश था , पर अब जीवन में वह आस नही माँ ! तुझसे मिलना न मुमकिन है पर , तेरी याद पर मेरा अख्तियार नही माँ ! जब चाहां निगाहें झुका कर देख ली , मेरे दिल में इक तस्वीर है माँ !  तुम बिन ये घर सूना है , सुने घर में एक भी चिराग नही माँ ! तेरी बगिया में इक फूल खिला था , आज उस पर वीरानी -सी छाई है माँ ! तस्वीर में ज़िंदा है तू मेरे लिए, तक़दीर को क्या समझाऊ मैं  माँ ! हर शे में तुझको ढूंढा मैंने , इस भीड़ में केसे पहचानू मैं  माँ !  इस कंक्रीट के जंगल में धायल , कब से दोड़ रही हूँ  मैं  माँ !  लहू लुहान कब तक मैं  दोडू , बस ,एक सहारा मिल जाता माँ ! तेरे ममता का आंचल मिल जाता माँ ! तेरे प्यार का सागर मिल जाता माँ ! इस किश्ती को साहिल मिल जाता माँ !