Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gazal by shalini kaushik

माँ देती बुलंदी की राह उसके रहमों-करम से .

माँ देती बुलंदी की राह उसके रहमों-करम से .      मिलती है हमको माँ  उसके रहमों-करम से   ; मिलती है माँ की गोद उसके रहमों-करम से . अहकाम में माँ के छिपी औलाद की नेकी ; ममता की मिलती छाँव उसके रहमों-करम से . तालीम दे जीने के वो काबिल है बनाती ; माँ करती राहनुमाई उसके रहमों-करम से . औलाद की ख्वाहिश को वो देती  है  तवज्जह ;  माँ दिलकुशा मोहसिन उसके रहमों-करम से . कुर्बानियां देती सदा औलाद की खातिर ; माँ करती परवरिश है उसके रहमों-करम से . तसव्वुर 'शालिनी' के अब भर रहे परवाज़ ; माँ देती बुलंदी की राह उसके रहमों-करम से .                                            शालिनी कौशिक                                                       [कौशल ] अहकाम -हुकुम ,राहनुमाई -पथप्रदर्शन ,दिलकुशा -बड़े दिलवाला...