Skip to main content

अपनी बेटियों के सफ़ेद बाल काले कीजिए नीम से

आजकल कई वजहों से बाल उम्र से पहले ही सफ़ेद हो जाते हैं। लड़कियों के बाल सफ़ेद हो जाएं तो लड़कियों के साथ उनकी मांएं भी चिंतित हो जाती हैं। एक राज़ की बात आज आपको बताई जा रही है। इसे आज़माइये और इसका जादू असर देखिए।
इस दौरान तली हुई और खट्टी चीज़ों का परहेज़ करें।
1. नीम का तेल नाक के नथुनों में चंद क़तरे रोज़ाना टपकाएं आपके बाल अगर उम्र से पहले सफ़ेद हो गए हैं तो वे काले हो जाएंगे।
2. नीम के हरे पत्तों का रस नाक में टपकाने से सिरदर्द दूर होता है और कान में टपकाने से कान के दर्द में आराम मिलता है।
3. दाद वाली जगह पर लगाने से दाद दूर हो जाता है।
4. नीम के पत्ते पीसकर शहद में मिलाकर घाव पर लगाया जाए तो जो घाव किसी तरह ठीक न होता हो, वह इस मरहम से ठीक हो जाएगा।
5. नीम की दातुन करने से आप दांतों और मसूड़ों की बीमारियों से मुक्ति पा जाएंगे।
जिसे फ़ायदा हो वह यहां आकर ज़रूर बताए ताकि दूसरे भी इसका इस्तेमाल करने की प्रेरणा पाएं।

Comments

उपयोगी बहुत अच्छी प्रस्तुति,...

MY NEW POST ...कामयाबी...
बहूत हि उपयोगी जानकारी है
धन्यवाद :-)
--
मैं तो नाखून घिसकर थक गया। अब नीम आजमाता हूं।
Pallavi saxena said…
नीम तो है ही औषधिक पेड़ मगर असमय बालों में आई सफेदी भी इससे दूर हो सकती है यह पता न था इस जानकारी को यहाँ देने के लिए आभार ...