Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 'HAKEEM YUNUS KHAN'

हमारी मां की दुआ-सी दुआ किसी की नहीं

है सब नसीब की बातें खता किसी की नहीं ये जि़दगी है बड़ी बेवफा किसी की नहीं। तमाम जख्म जो अंदर तो चीखते हैं मगर हमारे जिस्म से बाहर सदा किसी की नहीं। वो होंठ सी के मेरे पूछता है चुप क्यों हो किताबे-ज़ुर्म में ऐसी सज़ा किसी की नहीं। बड़े-बड़े को उड़ा ले गई है तख्त केसाथ चरा$ग सबके बुझेंगे हवा किसी की नहीं। 'नज़ीर सबकी दुआएं मिली बहुत लेकिन हमारी मां की दुआ-सी दुआ किसी की नहीं।

बेसहारा होते मां-बाप

‘‘दुनिया से मिली न वफाएं तो क्या गम था, हसरतें रही अधूरी तो क्या गम था, रूसवाईयां तो तब हुई जब अपनों ने ही ठुकरा दिया, वरना कभी हम भी खुशनसीब थे, हमें भी क्या गम था।’’ आंखों में आंसू, चेहरे में बेबसी लिये कुछ यूं ही अपने दिल का दर्द बयां कर रहे हैं आज के बुजुर्ग। जिन्हें वक्त की मार ने तो कम बल्कि अपनों के तिरस्कार ने ज़्यादा रूलाया है। ये बूढ़े मां-बाप जिन्होंने कभी अपने बच्चों में बुढ़ापे की लाठी तलाशी थी, आज इन्हीं बच्चों ने उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने के लिए बेसहारा छोड़ दिया है। वैसे कहते है माता-पिता का दर्जा भगवान से भी बढ़कर होता हैं। शायद तभी किसी ने कहा भी है,‘‘धरती पर रहने वाले भगवान यानि माता-पिता को खुश कर लिया तो स्वर्ग में बैठे भगवान अपने आप ही खुश हो जायेंगे।’’ जब माता-पिता ईश्वर से भी बढ़कर है फिर क्यों हमें ऐसे असहाय बुजुर्ग देखने को मिलते हैं जिन्हें उनके बच्चों ने ही धुतकार दिया? क्या इन बच्चों को याद नहीं जब वो छोटे थे तो किसने उन्हें उंगली पकड़कर चलना सिखाया था? और किसने उनके मुंह में निवाला डाला था? हां ये वहीं मां-बाप है जिन्होंने तुम्हारी खुशियों के लिए अपने गम ...

एक हत्यारी माँ का बेटी के नाम पत्र

प्रिय बेटी, आज जब से मैंने यह समाचार पढ़ा है कि ‘देश में हर साल सात लाख लड़कियां गर्भ में ही माता-पिता द्वारा मार दी जाती हैं’ ,मेरा मन अत्यधिक व्याकुल है. मैं चाह कर भी अपने आप को रोक नहीं पा रही हूँ इसलिए यह खत लिख रही हूँ ताकि अपने मन की पीड़ा को कुछ हद तक शांत कर सकूँ…..बस मेरी तुमसे एक गुज़ारिश है कि मेरा पत्र पढकर नाराज़ नहीं होना. लगता है कि जैसे मैं बौरा गई हूँ तभी तो यह कह बैठी कि पत्र पढकर मुझसे नाराज़ नहीं होना?हकीकत तो यह है कि मैंने तुमसे इस पत्र को पढ़ने तक का अधिकार छीन लिया है. मैं चाहती तो पत्र की शुरुआत में तुम्हें मुनिया,चंदा,गरिमा या फिर मेरे दिल के टुकड़े के नाम से भी संबोधित कर सकती थी परन्तु मैंने तो नाम रखने का अधिकार तक गवां दिया.बेटा मैं भी उन अभागन माँओं में से एक हूँ जिन्होंने अपनी लाडली को अपने पति और परिवार के ‘पुत्र मोह’ में असमय ही ‘सजा-ए-मौत’ दे दी.तुम्हारे कोख में आते ही मेरा दिल उछाले मारने लगा था और मुझे भी माँ होने पर गर्व का अहसास हुआ था.पहली बार तुमने ही मुझे यह मधुर अहसास और गर्व की अनुभूति कराई थी परन्तु मुझे क्या पता था कि यही गर्व मेरे लिए अभिशाप ...

अब गर्भाशय प्रत्यारोपण जल्द होगा संभव

लंदन। उन महिलाओं के लिए खुशख़बरी है जो किन्हीं कारणों से गर्भाशय में हुई बीमारी की वजह से संतान सुख से वंचित हैं। स्वीडन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ गोटेनबर्ग के डाक्टरों ने दावा किया है कि अगले साल से गर्भाशय का प्रत्यारोपण संभव हो सकेगा। उन्होंने यह दावा प्रयोग के दौरान कई जानवरों में गर्भ को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित करने के बाद किया है। ब्रिटिश अख़बार डेली मेल ने प्रमुख शोधकर्ता प्रोफ़ेसर मैटस ब्रान्नस्टॉर्म के हवाले से ख़बर दी है कि अगले साल वे अन्य अंगों की तरह गर्भ को भी प्रत्यारोपित कर पाएंगे। मैटस ने कहा कि इस भविष्यवाणी से उन हज़ारों महिलाओं में एक नई आस जग गई है जिनकी गर्भ धारण करने की उम्र बीत गई है या फिर किसी बीमारी के कारण उनका गर्भाशय निकाल दिया गया है। वैज्ञानिकों की इस टीम ने इससे पहले चूहे, भेड़ और सुअर में इसका सफल परीक्षण किया है। अब उन्हें महिलाओं में ऐसी ही सफलता मिलने की आशा है। इस शोध का निष्कर्ष जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलोजी पत्रिका के नवीनतम अंक में प्रकाशित हुआ है। ग़ौरतलब है कि गर्भाशय का पहला प्रत्यारोपण सऊदी अरब में साल 2000 में हुआ था लेकिन वह सफल नहीं हु...

चार बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को जिंदा जलाया

चार बच्चों की मां फुलको देवी ने अपने पति चंदर भुईयां को घर के अंदर ही जिंदा जला दिया। यह घटना होलिका दहन की रात शनिवार की है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इधर घटना के 24 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आग से झुलसे चंदर भुइयां के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को चतरा भेजा दिया है। पुलिस के अनुसार घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला है। जगन भुईयां का पुत्र चंदर भुईयां टंडवा थाना क्षेत्र के खधैया गांव का रहनेवाला था। फुलको देवी ने 19 मार्च की रात होलिका दहन से पूर्व अपने ही घर में चंदर को बंद कर पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जिंदा जला दिया। अपने पति को जलाने में उसने केरोसिन तेल का प्रयोग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाश के हाथ-पांव बंधे थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामयश प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले का जायजा लिया और तत्काल उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के वक्त मृतक के माता-पिता रामगढ़ जिले के तोरपा में थे। आरोपी महिला चौकीद...

एक वचन जो माँ को दिया था

ज़िंदगी है अगर तो तुम जूझो मगर क़र्ज़ माँ का चुकाने का वायदा करो मूलचंद वशिष्ठ बिजनौर के राजेन्द्र नगर , नई बस्ती के रहने वाले हैं । सन् 1983 में उनकी माँ कलावती की मौत हो गई । सन्1982 में राजेन्द्र जी का लड़के विपिन मोहन का चयन एमबीबीएस में हो गया था। कलावती जी ने अपने बेटे मूलचंद से वचन लिया था कि पोते के डाक्टर बनने के बाद वह एक अस्पताल गरीबों के लिए बनवाएंगे , जिसमें गरीबों का पूरी तरह फ्री इलाज किया जाएगा। जिंदगी के उतार चढ़ाव से गुज़र कर अब वे अपने उस वचन को पूरा करने के क़ाबिल हो सके जो कि उन्होंने अपनी माँ को दिया था। उन्होंने अपनी माँ कलावती के नाम पर सिविल लाइन प्रथम पंचवटी कालोनी में एक अस्पताल का निर्माण कराया जिसमें ग़रीबों का इलाज भी मुफ्त होगा और उन्हें दवाइयाँ भी मुफ्त दी जाएँगी । अस्पताल के अलावा कलावती सामुदायिक केंद्र में ग़रीबों की बेटियों की शादी भी मुफ्त में कराई जाएँगी । अस्पताल में डा. रहमान सातों दिन मुफ़्त इलाज करेंगे जबकि डा. विपिन मोहन हफ्ते में एक दिन निःशुल्क उपचार करेंगे। यह घटना हमारे समाज में ऐसे समय सामने आई है जबकि माँ के वचन को और ग़रीबों को तो क्या , ख़ुद माँ...