Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विलाप

चिंपाजी मांएं भी करती हैं विलाप

लंदन। वैज्ञानिकों ने पहली बार इस बात की पुष्टि की है कि अपने मृत शिशु को देखकर चिंपाजी मांएं भी विलाप करती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक़ चिंपाजी मांओं का अपने बच्चों से बहुत गहरा लगाव होता है और वे दो वर्ष के होने तक उन्हें अपने से चिपकाए रखती हैं। एक वीडियो में देखा गया है कि चिंपाजी मां अपने 16 माह के बच्चे की मौत के बाद विलाप कर रही है व उसे छाती से लगाए रहती है। अमर उजाला, नई दिल्ली, 2 फ़रवरी 2011, P. 14