आज आपको एक ख़बर भी देंगे और एक ऐसी वेबसाइट से भी परिचित कराएंगे जो कि बहुत सी ऐसी जानकारियां अपने दामन में समेटे हुए है जो कि सभी औरतों के लिए और ख़ास तौर पर एक मां के लिए बहुत ज़रूरी हैं। ख़बर के नीचे दिये गये लिंक पर जाकर आप उस वेबसाइट को देख सकते हैं। लंदन। यदि आपको लगता है कि मां का प्यार सिर्फ बच्चे को बिगड़ता है, तो आप गलत हैं। एक नए अध्ययन में कहा गया है कि मां का प्यार बच्चे को भविष्य में तनाव और चिंताओं से निपटने में बहुत मददगार साबित होता है। ब्रिटिश अखबार डेली मेल के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया है कि बच्चों को मां का खूब प्यार मिलता है, वे जीवन में आगे चलकर अपने निजी संबंधों में सुरक्षा की भावना महसूस करते हैं। मां के साथ जिन बच्चों के संबंध प्रगाढ़ होते हैं, वे जीवन की मुश्किलों से बेहतर ढंग से निपट पाते हैं। नॉर्थ कैरोलीना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी की डॉ. जोआन्ना मासेल्को और उनकी टीम ने यह अध्ययन किया है। उन्होंने अमेरिका के रोड्स आइलैंड में पिछली सदी के छठे दशक में किए गए एक अध्ययन को अपना आधार बनाया। इस अध्ययन में आठ महीने के 1000 बच्चों और उनकी माताओं के संबंधों...
बस एक माँ है जो मुझ से कभी ख़फ़ा नहीं होती