Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 'तेरे और करीब हम आ जायेंगे'

माँ

                                         ऐ मेरे मालिक तेरा हमपे ये करम हो गया ! तू ने अपनी जगह माँ का जो हमको साथ दिया !  तू भी जानता  था की अकेले तो हम न रह पाएँगे ! इसलिए चुपके से माँ बनके हाथ थाम लिया ! जिंदगी के हर पल में उसने हमारा साथ दिया ! इसलिए जब दर्द  उठा तो माँ का ही जुबाँ ने नाम लिया ! माँ ने तेरा ये  काम बहुत खूबसूरती से कर  दिया ! तेरी ही तरह हम सबको अपना गुलाम कर दिया ! दोनों के एहसानों को तो अलग ना हम कर पाएंगे ! इसलिए उससे लिपट कर तेरे और करीब हम आ जायेंगे !